दो साल पहले हॉर्न बजाने पर हुआ था झगड़ा, अब चाकू मार किया घायल(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 29 Jan, 2020 12:08 PM

सोनीपत के जीटी रोड मुरथल के पास एक ऑटो चालक को रोककर दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बता दें कि ऑटो चालक के पेट में चाकू से हमला किया गया है। इस वारदात......

सोनीपत (पवन राठी) : सोनीपत के जीटी रोड मुरथल के पास एक ऑटो चालक को रोककर दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बता दें कि ऑटो चालक के पेट में चाकू से हमला किया गया है। इस वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप यह है कि घायल के बेटे पर भी एक दिन पहले हमला किया गया था। पीड़ित के बेटे ने आरोप लगाया है कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की।

PunjabKesari

नांगल खुर्द और मुरथल के बीच जगबीर पर हुआ हमला
सोनीपत के गांव किशोरा का रहने वाला जगबीर ऑटो चालक है। जगबीर ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर को ऑटो लेकर जा रहा था। वह जब नांगल खुर्द और मुरथल के बीच जुरासिक पार्क के निकट पहुंचा तो इसी दौरान उनके गांव के दो युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने उसके पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद में वे फरार हो गए। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

बेटे के साथ गांव के युवकों का हुआ था झगड़ा
ऑटो चालक के बेटे सुनील ने बताया कि उस पर भी एक दिन पहले हमला किया गया था। सुनील ने बताया कि दो साल पहले गांव के दो युवकों ललित व सुमित के साथ बाइक का हॉर्न बजाने पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद से वह रंजिश रखने लगे थे। उन्होंने सोमवार की देर शाम को भी उसके साथ मारपीट की थी। उसके हाथ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। सुनील का आरोप है कि पुलिस को फोन करने के बाद भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। अब उसके पिता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया है।

वहीं इस मामले के बाद सोनीपत की थाना मुरथल पुलिस ने मीडिया के सामने चुप्पी साध ली है , ये चुप्पी पुलिस की नाकामी पर कहीं न कहीं मोहर लगा रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!