बहला-फुसलाकर बच्ची के साथ दो लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Edited By Shivam, Updated: 10 Sep, 2019 10:28 PM

two boys gang raped the girl with seduction

हरियाणा में नाबलिग के साथ दो लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामना आया है। आरोपी बहला-फुसलाकर नाबलिग को दिल्ली में एक होटल में ले गए, जहां उन्होंने नाबिलग के साथ दुष्कर्म किया है।

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा में नाबलिग के साथ दो लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामना आया है। आरोपी बहला-फुसलाकर नाबलिग को दिल्ली में एक होटल में ले गए, जहां उन्होंने नाबिलग के साथ दुष्कर्म किया है। वहीं जब इस मामले को लेकर नाबिलग के परिजन थाने में शिकायत करने गए तो वहां पर पुलिस कर्मचारी ने उनके साथ मारपीट कर वहां से भगा दिया।

नेशनल हाइवॅ स्थित एक स्लम बस्ती से 13 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने के बाद एक होटल में 2 युवकों द्वारा उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की माने तो शनिवार को उसी के पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ट्रेन में दिल्ली ले गए और वहां उन्होंने एक होटल में उसे सारी रात रखा। लड़की का आरोप है कि वहां दोनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी बलात्कार किया।

बलात्कार करने के बाद दोनों युवक नाबिलग को अगले दिन उसके घर के पास स्लम बस्ती में छोड़ कर चले गए। पीड़िता की मानें तो उसकी शिकायत लेकर परिजन जब थाने में गए थे तो वहां एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ ना केवल मारपीट की बल्कि उससे शिकायत लेने से भी साफ तौर पर इंकार कर दिया।

वहीं परिजनों के साथ शिकायत लेकर गए बुजुर्ग नानक ने कहा कि जब बच्ची की शिकायत लेकर वेद थाने में गए थे तो वहां पर पुलिस वाले ने धक्का मार कर उन्हें वहां से नीचे गिरा दिया और उनके शिकायत लेने से भी साफ तौर पर इंकार कर दिया। उधर पुलिस ने बताया कि नाबालिग बच्ची की शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि सामूहिक बलात्कार करने की पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!