पहले खेत में लूटी महिला की आबरू, अब कार्रवाई के डर से दो ने निगला जहर, एक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Saurabh Pal, Updated: 04 Oct, 2023 07:05 PM

two accused of gohana gang rape consumed poison

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला से दुष्कर्म की घटना में संलिप्त एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस आज अदालत में पेश करेगी। वहीं इस मामले में दो आरोपितों ने खरखौदा क्षेत्र में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों आरोपियों...

गोहाना(सुनील जिंदल): सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला से दुष्कर्म की घटना में संलिप्त एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस आज अदालत में पेश करेगी। वहीं इस मामले में दो आरोपितों ने खरखौदा क्षेत्र में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों आरोपियों खरखौदा अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

गौरतलब है कि महिला 27 सितंबर को अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला के साथ आरोपियों सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि खेत से चारा लेकर वापस चली तो कुछ दूरी पर गन्ने के खेत के पास तीन लोग खड़े मिले। आरोप है कि तीनों ने उसे पकड़ लिया और घसीट कर गन्ने के खेत के अंदर ले गए। इसके बाद एक व्यक्ति खेत से बाहर आकर निगरानी करने लगा और दो लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। महिला काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो बेटा खेत में देखने के लिए गया। बेटा मौके पर पहुंचा तो आरोपित फरार हो गए थे। 

इस मामले में दो आरोपित ने कल श्याम को खरखौदा क्षेत्र में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को वहां खरखौदा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं तीसरे आरोपी को गोहाना सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

                                (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
                                (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

India

201/4

41.2

Australia

199/10

49.3

India win by 6 wickets

RR 4.88
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!