यात्रीगण कृप्या ध्यान दें!  21 अप्रैल से ट्रेनें रहेंगी रद्द, लोगों को होगी परेशानी

Edited By Isha, Updated: 20 Apr, 2025 04:41 PM

trains will be cancelled from 21 april

रेवाड़ी से हिसार वाया भिवानी रेल रूट पर दोहरीकरण रेल लाइन के कार्य के चलते 21 अप्रैल से कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इसके अलावा 22 अप्रैल से 4 के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। कोसली स्टेशन अधीक्षक महेंद्र सिंह मीणा ने बताया रेवाड़ी-हिसार...

रेवाड़ी : रेवाड़ी से हिसार वाया भिवानी रेल रूट पर दोहरीकरण रेल लाइन के कार्य के चलते 21 अप्रैल से कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इसके अलावा 22 अप्रैल से 4 के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। कोसली स्टेशन अधीक्षक महेंद्र सिंह मीणा ने बताया रेवाड़ी-हिसार रेलखंड के मानहेरू एवं भिवानी जंक्शन स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण इस सेक्शन पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उपरोक्त कार्य के मद्देनजर रेवाड़ी हिसार रेल खंड पर संचालित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

रेवाड़ी से शाम 6 बजे चलने वाली गाड़ी 59632 रेवाड़ी-हिसार रेल 21 अप्रैल से 10 मई तक (20 ट्रिप), हिसार से सुबह 6:20 बजे वाली गाड़ी 59631 हिसार-रेवाड़ी 22 अप्रैल से 11 मई तक (20 ट्रिप), भिवानी से सुबह 6:50 बजे वाली गाड़ी 54787 भिवानी-रेवाड़ी 22 अप्रैल से 11 मई तक, रेवाड़ी से रात 9:36 बजे वाली गाड़ी 54788 रेवाड़ी-भिवानी 22 अप्रैल से 7 मई, हिसार से दोपहर 2:20 बजे वाली गाड़ी 14715 हिसार-जयपुर 22 अप्रैल से 7 मई तक रद्द रहेगी। ढेहर का बालाजी से दोपहर 3:30 बजे वाली गाड़ी 14706 ढेहर का बालाजी भिवानी 28 अप्रैल से 8 मई, भिवानी से सुबह 4:50 बजे वाली गाड़ी 14705 भिवानी-ढेहर का बालाजी 28 अप्रैल से 8 मई तक रद्द रहेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!