हरियाणा के इन रेलवे स्टेशनों के लिए केंद्र से आए हजारों करोड़ रुपए, बजट में प्रदेश हुआ मालामाल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Feb, 2025 08:32 PM

thousands of crores of rupees came from the center for these railway stations

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश के आम बजट में हरियाणा रेलवे परियोजनाओं के लिए 3416 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित हुई है, जोकि वर्ष 2009 से 2014 तक मिले 315 करोड़ रुपए से 11 गुना अधिक है।

नई दिल्ली (कमल कुमार) : वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश के आम बजट में हरियाणा रेलवे परियोजनाओं के लिए 3416 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित हुई है, जोकि वर्ष 2009 से 2014 तक मिले 315 करोड़ रुपए से 11 गुना अधिक है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी आज नई दिल्ली में दी। उन्होंने केंद्रीय बजट में हरियाणा को मिले हिस्सेदारी की जानकारी देते हुए बताया कि इस धनराशि से प्रदेश में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट मिलेगा। वर्ष 2014 से अब तक हरियाणा में 823 किमी रेलवे ट्रैक बिछाए गए जोकि संयुक्त अरब अमीरात के समस्त रेल नेटवर्क के समान है।  

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को 1149 करोड़ रुपए की राशि से अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन स्टेशन में अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भिवानी जंक्शन, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाऊन, गोहाना, हांसी, हिसार, होडल, जींद जंक्शन, कालांवाली, कालका, करनाल, कोसली, कुरुक्षेत्र जंक्शन, लोहारु, महेंद्रगढ़, मंडी आदमपुर, मंडी डबवाली, नारनौल, नरवाना जंक्शन, पलवल, पानीपत जंक्शन, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर व जगाधरी शामिल है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में 262 करोड़ रुपए तथा गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को विकसित करने की योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

इन 14 रेलवे ट्रैक पर काम जारी
 
केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में 14 नए रेलवे ट्रैक पर काम जारी है। नए 1195 किमी ट्रैक बिछाने 15,875 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें चंडीगढ़-बद्दी, पलवल से न्यू पृथला, रेवाड़ी से खाटूवास, भिवानी से डोभ-भाली, चुरू सदलपुर से लुनी-समदारी-भिलड़ी, मानहेरू से बवानीखेड़ा, खाटूवास से नारनौल, पानीपत से रोहतक, फिरोजपुर से भटिंडा, जाखल से हिसार व अस्थल बोहर से रेवाड़ी के दोहरीकरण का कार्य तथा मेरठ से पानीपत, दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर रेलवे ट्रैक, यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया साढौरा-नारायण तथा हिसार से सिरसा वाया अग्रोहा-फतेहाबाद रेलवे परियोजनाएं शामिल है।    

398 करोड़ रुपए की धनराशि की गई है आवंटित 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से 2025 तक राज्य में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को गति मिली है। इस दौरान 121 ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हुआ और इस अवधि के दौरान 534 रेलवे फ्लाई ओवर व अंडरब्रिज के निर्माण का कार्य भी हुआ है। वहीं रेलवे के आधुनिकीरण के लिए कवच परियोजनाओं के तहत 398 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई है। इस समय में हरियाणा को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कनेक्टिविटी मिली है। वर्तमान में राज्य के 144 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!