चोरों ने बनाया घर को निशाना, लाखों रुपए के आभूषण चुराकर हुए फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Nov, 2020 04:12 PM

thieves targeted home escaped by stealing ornaments worth lakhs of rupees

जिला के गांव रामपुरा बागड़िया में चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपए के आभूषण चुराकर फरार हो गए। सुबह मकान मालिक को घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया...

सिरसा : जिला के गांव रामपुरा बागड़िया में चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपए के आभूषण चुराकर फरार हो गए। सुबह मकान मालिक को घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक बलवंत सिंह ने बताया कि रात्रि को उसकू पत्नी पड़ोस के घर में रात्रि जोगा गई हुई थी। घर में वह अकेला सोया हुआ था। चोरों ने देर रात्रि को मकान में घुसकर कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर एक सोने का हार 5 तोले का, एक कंठी 2 तोले की, एक सोने का कड़ा, एक तबीजी सो की, 2  जोड़ी टोपस सोने के, 2 सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए।चोरी किए गए आभूषणों की कीमत करीब 4 लाख रुपए है। सुबह जब वह उठा तो देखा कि कमरे में रखे संदूक का ताला टूटा पड़ा है औऱ सामान बिखरा हुआ है।

उसने तुरंत अपनी  पत्नी को  मौके पर बुलाय़ा और सामान संभाला तो आभूषण गायब मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया औऱ तथ्य जुटाए। जांच अधिकारी रणधीर सिहं ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों का सुराग लगाकर आभूषण बरामद किए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!