Charkhi Dadri News: उज्जैन जाने के लिए चुराई हरियाणा रोडवेज की बस, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा

Edited By Harman, Updated: 06 Jul, 2026 10:16 AM

haryana roadways bus stolen to go to ujjain

गिरफ्तार आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव दुल्हेड़ा निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे उज्जैन जाना था लेकिन कोई साधन नहीं मिलने पर उसने बस स्टैंड में खड़ी हरियाणा रोडवेज की बस ही चुरा ली।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : दादरी बस स्टैंड से शुक्रवार रात चोरी हुई हरियाणा रोडवेज की बस के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई बस राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र से बरामद की है। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव दुल्हेड़ा निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे उज्जैन जाना था लेकिन कोई साधन नहीं मिलने पर उसने बस स्टैंड में खड़ी हरियाणा रोडवेज की बस ही चुरा ली। रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी तीन-चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले डीटीसी बस में ड्राइवर था, उसके बाद वह ट्रक चालक का कार्य करने लगा।

सिटी पुलिस थाना प्रभारी चन्द्र शेखर ने बताया कि पुलिस को बस की लोकेशन पहले लोहारू की ओर मिली, जिसके बाद संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई। लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम ने बस को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के चिंदोरिया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!