फरीदाबाद के इस मंदिर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, चांदी का छत्र-मुकुट ले उड़ा चोर

Edited By Harman, Updated: 07 Jul, 2026 06:36 PM

faridabad hanuman temple theft silver crown and chhatra stolen

फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। यहां हनुमान जी की प्रतिमा से 6 किलो चांदी का छत्र और मुकुट चोरी हुई। यहां देर रात करीब 2:30 बजे चोर ने वारदात को अंजाम दिया।

फरीदाबाद (पूजा शर्मा) : फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। यहां हनुमान जी की प्रतिमा से 6 किलो चांदी का छत्र और मुकुट चोरी हुई। यहां देर रात करीब 2:30 बजे चोर ने वारदात को अंजाम दिया।

मंदिर के हवन कुंड की ओर बने छोटे गेट से चोरअंदर घुसा। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। चोर ने गमछे से अपना चेहरा ढका हुआ था। सुबह मंदिर खुलने पर पुजारियों को चोरी का पता चला। मंदिर के प्रधान ने तुरंत पुलिस को दी सूचना दी। पुजारी ने किसी जानकार व्यक्ति पर शक जताया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरु की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!