Edited By vinod kumar, Updated: 05 Apr, 2020 05:19 PM
हरियाणा सरकार ने काेराेना वायरस के चलते मरीज की माैत हाेने के बाद उसके अंतिम संस्कार काे लेकर बड़ा फैसला लिया है। मरीज की माैत हाेने के बाद उसका अंतिम संस्कार अब स्थानीय निकाय संस्थाओं के कर्मचारी करेंगे। यह जानकारी गृह मंत्री अनिल विज ने दी
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने काेराेना वायरस के चलते मरीज की माैत हाेने के बाद उसके अंतिम संस्कार काे लेकर बड़ा फैसला लिया है। मरीज की माैत हाेने के बाद उसका अंतिम संस्कार अब स्थानीय निकाय संस्थाओं के कर्मचारी करेंगे। यह जानकारी गृह मंत्री अनिल विज ने दी।
उन्हाेंने कहा कि इसके लिए कर्मचारियों को पीपीई किट और मास्क दी जाएंगे। विज ने कहा कि ऐसे मामलों में परिजन लाश को हाथ नहीं लगा रहे। जिसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है। वहीं इसके साथ उन्हाेंने तबलीगियाें काे चेतावनी देते हुए कहा कि जो छिपे हैं, वह खुद सामने आकर प्रशासन को जानकारी दें, नहीं ताे बड़ी करवाई हाेगी।
प्रदेश में तब्लीगी जमात समेत अनेक मरकज से हरियाणा में लौटे जमातियों की तलाश अभी खत्म नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे में ही पुलिस ने करीब 95 और नए जमातियों को खोजा है। ऐसे में माना जा रहा है कि हरियाणा में अभी और भी जमाती छिपे हो सकते हैं। इसके लिए लगातार तलाशी अभियान चल रहा है। 4 दिन पहले करीब 20 जमातियों के आने की सूचनाएं सरकार से मिली, लेकिन अब इनकी संख्या 1372 तक पहुंच चुकी है। एक दिन पहले 1277 लोग मिले थे।