सड़क से नीचे उतरे ट्रैक्टर ने तीन लोगों को रौंदा, CCTV फुटेज में कैद हुआ भयानक मंजर (देखिए वीडियो)

Edited By Shivam, Updated: 26 Oct, 2020 10:24 PM

चरखी दादरी दादरी के महेंद्रगढ़ बाइपास के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल...

चरखी दादरी (नरेन्द्र): चरखी दादरी दादरी के महेंद्रगढ़ बाइपास के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए के पीजीआई भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं पूरी वारदात एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

महेंद्रगढ़ चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली दादरी के लोहारू चौक की तरफ से चिडिय़ा मोड़ की तरफ मुड़ी, लेकिन ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन का संतुलन खो बैठा, जिसके चलते ट्रैक्टर पहले तो सड़क बने डिवाइडर पर चढ़ गया डिवाइडर पर चढऩे के बाद सड़क की साइड में खड़े दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं एक व्यक्ति 10 मीटर तक ट्रैक्टर के अगले हिस्से में उलझा रहा। उसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। 

देखिए सीसीटीवी वीडियो-


इसके अलावा वहां स्थित एक स्पेयर पार्ट की दुकान का सामान लेने आए एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल भेजा। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया व दो अन्य घायल हुए। पुलिस एसएचओ तेलू राम का कहना है कि खोरड़ा निवासी घायल व्यक्ति के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!