अंबाला में सुबह सुबह मौत का तांडव, अज्ञात वाहन ने 3 लोगों को बुरी तरह रौंदा, मौके पर तीनों ने तोड़ा दम

Edited By Harman, Updated: 01 Jul, 2026 10:45 AM

ambala unidentified vehicle brutally runs over three people all three die

हरियाणा के अंबाला जिले आज बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही तीनों लोगों की जान चली गई।

अंबाला (अनिल शर्मा ) : हरियाणा के अंबाला जिले आज बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही तीनों लोगों की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मीठापुर क्षेत्र की है। जांच अधिकारी रोहित ने बताया कि यह तीनों युवक के वी एस मोटर तेपला मे लेबर का काम करते थे जो कि आज सुबह 6:00 बजे काम खत्म करके वापस अपने घर जा रहे थे जैसे ही यह सड़क पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैन्टर ने इन्हें कुचल दिया और इनकी तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार ,रोहित,शोभाराम ललित नगर उत्तर प्रदेश के वासी बताई जा रहे हैं। वही पुलिस कैन्टर की तलाश कर रही है।

टक्कर इतनी भयंकर थी की तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर अंबाला के नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की पड़ताल कर मामले की जांच में जुटी है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!