पेशी भुगत कर आ रहे युवक को बदमाशों ने गोलियों से भूना,  हालत गंभीर

Edited By Shivam, Updated: 21 Sep, 2019 05:32 PM

the miscreants lost their bullets to the youth who was facing muscle

जींद में आज बदमाशों का कहर देखने को मिला। जहां बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड गोलियां चलाई। इस घटना में युवक को दो गोलियां लगी है। इससे युवक गंभीर घायल हो गया है।

जींद(जसमेर मलिक): जींद में आज बदमाशों का कहर देखने को मिला। जहां बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस घटना में युवक को दो गोलियां लगी है। इससे युवक गंभीर घायल हो गया है। युवक को गंभीर हालत में जींद के सामान्य अस्पताल में लाया गया, लेकिन वहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हैै।इस गोलीकांड को गैंगवार की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। 

पुलिस ने बताया कि आशु नामक युवक ने पिछले वर्ष शराब ठेके के एक कारिंदे को गोली मार दी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उस हत्याकांड में आंसू मुख्य आरोपी था। आज जींद में आशु पेशी भुगत कर जब अर्बन स्टेट के एलआईसी बिल्डिंग के सामने पहुंचा तो यहां पर कई अज्ञात युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

जिसको देखते हुए आशु भागकर एलआईसी बिल्डिंग में घुस गया, लेकिन हमलावर उसे दो गोलियां मारने में कामयाब हो गए और वे घटनास्थल से तुरंत भाग गए।  पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पहुंचकर घायल आशु के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!