चंडीगढ़ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Krishan Rana, Updated: 18 Mar, 2026 02:00 PM

property dealer murdered in broad daylight in chandigarh miscreants opened fire

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह जिम से बाहर निकल रहा था। बाइक पर सवार हमलावर हेलमेट पहनकर आए और आते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में  डीलर को 8 गोलियां लगीं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिम से बाहर निकलते ही हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर रोज की तरह जिम से बाहर निकला था। जैसे ही वह बाहर आया, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

PunjabKesari

घटना के बाद उसके साथ मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर पीजीआई अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ती चली गई। सूत्रों के मुताबिक, अत्यधिक खून बह जाने के कारण वह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था।

हमलावरों ने हेलमेट पहनकर की वारदात  

हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से तेजी से फरार हो गए। पुलिस के लिए उनकी पहचान करना फिलहाल चुनौती बना हुआ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!