व्यापारी गोलीकांड में पुलिस को मिली सफलता, कुख्यात अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Vivek Rai, Updated: 07 Apr, 2022 05:49 PM

the infamous criminal got caught by the police

कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमण्डल मे गत 30 मार्च व्यापारी पर हुए गोलीकांड में पुलिस को उस समय एक बार फिर  सफलता मिली जब अन्तर्राजीय लूट गिरोह का दूसरा कुख्यात अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिससे एक अवैध पिस्टल व सात जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।

कुरुक्षेत्र(रणदीप): कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमण्डल मे गत 30 मार्च व्यापारी पर हुए गोलीकांड में पुलिस को उस समय एक बार फिर  सफलता मिली जब अन्तर्राजीय लूट गिरोह का दूसरा कुख्यात अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिससे एक अवैध पिस्टल व सात जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।

मामले को लेकर कुरुक्षेत्र की पुलिस अधीक्षक डॉ अंशु सिंगला ने बताया कि 30 मार्च सुबह सुपर मार्केट पिहोवा में मनी ट्रांसफर की दुकान पर लूट के इरादे से 4 अपराधी घुसे जिन्होंने व्यापारी वजीर सिंह पर गोली दाग दी जोकि उसकी गर्दन में लगी । इस मामले में तत्काल एक अपराधी कुलदीप सिंह को पहले ही काबू किया जा चुका है एक अन्य गुरजिंदर सिंह को काबू किया जो कि तिहाड़ जेल से पैरोल जंपर है।

दोनों आरोपियों के कब्जे से 32 व 30 बोर की दो अवैध हथियारों सहित साथ सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गुरजिंदर सिंह पंजाब व दिल्ली डकैती के मामलों में संलिप्त था। जिसकी अदालत के आदेश से रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है उन्होंने कहा कि अन्य दो लुटेरों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा ।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!