Edited By Harman, Updated: 23 Jul, 2026 10:27 AM

हरियाणा के फरीदाबाद में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। फरीदाबाद पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा।
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। फरीदाबाद पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा।
मामले में शिकायतकर्ता सौरभ ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी कि थाना एनआईटी-5, फरीदाबाद में तैनात कांस्टेबल पंकज उसके चाचा फूल सिंह के नाम अदालत से जारी नोटिस/गैर-जमानती वारंट के संबंध में जवाब तैयार करने के बदले 2,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने सुनियोजित जाल बिछाया और आरोपी कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।