मां की ममता हुई शर्मसार, पहले 3 साल बेटे को दी फांसी फिर खुद भी लगाया फंदा

Edited By Isha, Updated: 07 Jan, 2020 12:28 PM

बाढड़ा के गांव जीतपुरा ढाणी में एक महिला ने अपने साडे 3 साल के बेटे को फांसी पर लटका खुद फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बाढड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्ट

(नरेन्द्र)- बाढड़ा के गांव जीतपुरा ढाणी में एक महिला ने अपने साडे 3 साल के बेटे को फांसी पर लटका खुद फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बाढड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दादरी अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गांव नगला निवासी दिनेश अपनी पत्नी के साथ जीतपुरा ढाणी में रह रहा है। दिनेश की पत्नी रितु ने सोमवार को अपने साढे 3 साल के बेटे रोनक को पहले तो फांसी पर लटका दिया जिसके बाद रितु ने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर देर रात डीएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और मां-बेटे के शव को कब्जे में लेकर दादरी के सिविल हॉस्पिटल में रखवा दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

डीएसपी ने बताया कि रितु और दिनेश की शादी करीब 5 साल पहले ही हुई थी। नगला निवासी दिनेश की जमीन जीतपुरा ढाणी में थी तो वह अपने परिवार के साथ वहीं पर रहता था। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!