अब इलाज के लिए नहीं भागना होगा शहर, सरकार ने 3 गांवों में नए स्वास्थ्य केंद्रों को दी हरी झंडी

Edited By Isha, Updated: 02 Jun, 2026 09:41 AM

government gives green signal to new health centers in 3 villages

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में तीन नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक मंजूरी दी है। गुरुग्राम जिले के गांव घामडोज में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जबकि जाएगा भिवानी जिले के गांव धनाना और हिसार जिले के गांव सिसाय बोला में एक-एक सामुदायिक...

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में तीन नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक मंजूरी दी है। गुरुग्राम जिले के गांव घामडोज में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जबकि जाएगा भिवानी जिले के गांव धनाना और हिसार जिले के गांव सिसाय बोला में एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खोला जाएगा।


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि इन स्वास्थ्य संस्थानों के शुरू होने से आसपास के अनेक गांवों के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और बड़े शहरों के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत की जा रही है।

बड़े शहरों के अस्पतालों पर घटेगा बोझ: स्वास्थ्य मंत्री
नए केंद्रों को प्रशासनिक हरी झंडी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा किहमारा मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। इन तीन नए केंद्रों के चालू होने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को अपने ही क्षेत्र में इलाज मिल सकेगा। इससे न केवल मरीजों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि रोहतक, हिसार और गुरुग्राम के बड़े सिविल अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों पर मरीजों का अत्यधिक बोझ भी कम होगा। सरकार का दावा है कि इन केंद्रों के लिए बजट, जमीन और स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा ताकि स्वास्थ्य ढांचा (Health Infrastructure) और मजबूत हो सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!