कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा गिरोह का आतंक, कोर्ट परिसर में गवाह को धमकाया

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 29 Nov, 2018 05:51 PM

terror of the notorious gangster sampath nehra gang

कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा गिरोह का एक बार फिर आतंक देखने को मिला। जहां इस गिरोह ने पंचकूला कोर्ट परिसर में गवाह को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इस गैंग ने गवाह रणदीप को ....

पंचकूला(उमंग श्योराण): कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा गिरोह का एक बार फिर आतंक देखने को मिला। जहां इस गिरोह ने पंचकूला कोर्ट परिसर में गवाह को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इस गैंग ने गवाह रणदीप को गवाही न देने को कहा। गवाह गुरूवार को पंचकूला कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाने पहुंचा था।

संपत नेहरा गैंग के शार्पशूटर अनिल मोंगिया, योगेश और जतिन ने गवाह को कहा कि अगर तूने गवाही पूरी दी तो बाहर निकलते ही *गोली मार देंगे*। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर एक्शन लेते हुए पंचकूला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही गवाह रणदीप ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। 

काबिलेज़िक्र है कि धमकी देने वाले तीनों गैंगस्टर मोरनी गोलीकांड मामले में अभी ज़मानत पर बाहर हैं। पंचकूला के मोरनी में वर्ष 2016 में संपत नेहरा व उसके गैंग द्वारा गवाह रणदीप के निजी होटल में हमले और रणदीप पर गोली चलाई जाने के मामले में पंचकूला कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!