शहर में 6 महिला चोरों का आतंक, CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2019 06:16 PM

terror of 6 female thieves in the city cctv camera imprisonment

सोनीपत के गांव गढ़ शहजानपुर में रात के अंधेरे में छह महिला चोरों ने जमकर उत्पात मचा रखा है । इस दौरान चोरी करते हुए वो सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार राकेश टिम्बर स्टोर

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के गांव गढ़ शहजानपुर में रात के अंधेरे में छह महिला चोरों ने जमकर उत्पात मचा रखा है । इस दौरान चोरी करते हुए वो सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार राकेश टिम्बर स्टोर पर महिला चोर के गिरोह ने छत से कूदकर शेटरिंग में प्रयोग होने वाली प्लेट्स पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन वह इस बात से अंजान थी कि वहां पर कैमरा लगा हुआ है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है और महिला चोरों के इस गिरोह को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक महिला दीवार पर खड़ी होकर अपनी अन्य साथी महिलाओं को शेटरिंग की प्लेट्स पकड़ा रही है। 
PunjabKesari
मामले की जानकारी देते हुए मालिक जेनरल सिंह ने बताया कि देर रात महिला चोरों ने यहां से 25 से 30 प्लेट्स उड़ा ली, इसकी शिकायत पुलिस में भी दी गई है , लेकिन पुलिस मामले में कुछ भी नही कर रही है वही इस पूरे मामले की जांच कर रहे सदर थाना के कार्यकारी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हमें शिकायत मिली है की गढ़शहजानपुर में टिम्बर स्टोर पर चोरी हो हो गई है जो कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है सीसीटीवी के आधार पर कारवाही की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!