मोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस में लगी भयानक आग, इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

Edited By Shivam, Updated: 11 Oct, 2019 04:47 PM

terrible fire in mobile company s office electronic goods burnt to ashes

फरीदाबाद मुजेसर औद्योगिक इलाके में आग लग गई। यह आग मोबाइल कंपनी के दफ्तर में लगी है। आग के कारण दफ्तर में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई हैं।

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद मुजेसर औद्योगिक इलाके में व्हर्लपूल कंपनी के सामने सैमसंग और वीवो मोबाइल के डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस में आग लग गई।  आग के कारण इलेक्ट्रॉनिक सामान और ऑफिस का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडिय़ां भी मौके पर पहुंच गई हैं। करीब आधा दर्जन गाडिय़ा आग बुझाने में लगी हुई है। फिलहाल अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, आग पूरी तरीके से बुझाने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!