"एक परिवार का सफर पीएम हाउस से सड़क तक, अब इनका काम देश में आग भड़काना रह गया है", अनिल विज ने किया पलटवार

Edited By Harman, Updated: 29 Jul, 2026 06:35 PM

energy minister anil vij statement on rahul gandhi and priyanka gandhi

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा कई टिप्पणी की है जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ा पलटवार

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा कई टिप्पणी की है जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा “एक ऐसा परिवार जिसका नाना भी प्रधानमंत्री आवास में इस घर में थे, जिनकी दादी भी उसी घर में थी, जिनके पिता भी उसी घर में प्रधानमंत्री थे और बेटा अब गेट के बाहर लेट रहा है, कांग्रेस वहां से यहां तक आ गई है, लोगों ने इन्हें पूरी तरह से नकार दिया है”। मंत्री अनिल विज ने कहा अब इन्होंने पेट्रोल का काम कर लिया है, पेट्रोल की केनियां लेकर यह घूमते हैं कि देश में कहीं पर भी छोटी-छोटी चिंगारी भड़के तो यह वहां जाकर उसपर तेल डाल दे और आग लगा दे।  

"कांग्रेस बच्चों को भड़काना चाहती है, लेकिन देश का यूथ बहुत समझदार है"

सांसद प्रियंका गांधी के बयान कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेन-जी के प्रति दिल का एंगल बदलने की जरूत है के सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से फेल हो चुकी है, अब ये बच्चों को भड़का कर उन्हें आगे खड़ा करना चाहती है, लेकिन बच्चे इनसे ज्यादा समझदार है और वो उनकी बातों में आने वाले नहीं है। बच्चों की बात थी उन्होंने अपना मुद्दा उठाया और हमारे प्रधानमंत्री ने जोकि एक लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री है जो लोगों की भावनाओं की कदर करते हैं जो लोगों की भावनाओं को मानते हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा हिंदुस्तान में पहले भी बहुत प्रदर्शन हुए हैं बहुत बार लाठियां चली,  बहुत बार गोलियां चली है, हमने भी कई बार लाठियां खाई है, लेकिन सरकारें कभी मानी नहीं है। पहली बार है कि प्रधानमंत्री ने बच्चों की बात को समझते हुए उसे माना है। रात को 12:00 बजे तक भी प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना संदेश देने की कोशिश की है।

"कानून सभी के लिए समान है, विरोध प्रदर्शन में मर्यादा और दोषियों पर कार्रवाई जरूरी" 

सांसद कंगना रौनत के जेन-जी के खिलाफ बयान के एक सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि चाहे कोई भी संघर्ष किसी भी प्रकार का हो किसी का भी हो, हमें मर्यादा रखनी चाहिए क्योंकि उससे देश की छवि बनती और खराब होती है। दूसरा, जो इस घटनाक्रम की रिपोर्ट अब आ रही हैं, पहले तो यही माना जा रहा था कि बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं, फिर राजनीति दल आ गए और अब जो रिपोर्ट आ रही है कि लगभग 2800 अपराधी वहां पर थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को वहां किसने बुलाया, इन्हें कौन लाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बच्चों पर जो लाठीचार्ज हुआ व केस बने यह नहीं बनने चाहिए जोकि सरकार ने माने। मगर जो पुलिस वालों को मारा गया, लगभग सवा सौ पुलिसकर्मी घायल हुए। उन्हें मारने वालों पर भी तो कार्रवाई होनी चाहिए। कानून सभी के लिए सामान होता है।  

पंजाब सांसद अमृतपाल के समर्थकों के प्रदर्शन पर अनिल विज का बड़ा बयान: "पुलिस क्या थाने में बैठ जाए और लोग जो मर्जी करें?"

पंजाब के सांसद अमृतपाल के समर्थको ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस द्वारा वाटर कैनन का प्रयोग किया गया जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा आप क्या चाहते हो पुलिस सब कुछ छोड़कर अपने थाने में आकर बैठ जाए और लोग जो मर्जी करते रहे पुलिस बनाई किस लिए गई है, पुलिस जब बनाई गई थी वह इसीलिए बनाई गई थी कि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाए और बेवजह पुलिस कुछ नहीं करती। अगर कहीं पर शांति भंग होने की संभावना होती है तो पुलिस को यह अधिकार है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!