'कानून सबके लिए बराबर है, राहुल गांधी जायज बात करें', छात्रों और पुलिस पर हुए हमले को लेकर बोले अनिल विज

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Jul, 2026 08:21 PM

the law is equal for everyone rahul gandhi should speak reasonably  said anil

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों को लेकर बयान की संसद से

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों को लेकर बयान की संसद से गृह मंत्री अमित शाह की गैर-मौजूदगी "अपराध-बोध" को दिखाती है  पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी एक बात करते हैं जबकि कानून सबके लिए बराबर है अगर छात्रों पर किसी ने बर्बरता करी है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और पुलिस कर्मियों के साथ भी अगर किसी ने बर्बरता की है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई बनती है। 

आज मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 120 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं राहुल गांधी उनके लिए तो कुछ नहीं बोलते। जायज बात तो करनी चाहिए उनके चोटें लगी है वह किसने मारी है, कानून सबके लिए बराबर है। जिसने बेवजह छात्रों को मारा उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए और जिन्होंने पुलिसकर्मियों को मारा उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा लगभग 2800 क्रिमिनल की पहचान हुई है जो वहां पर मौजूद थे। राहुल गांधी उनके बारे में कुछ नहीं बोलते, वहां पर क्रिमिनल किसने बुलाए थे कोई तो होगा जिसने इनको बुलाया होगा डिस्कवरी की, उन्होंने क्राइम किया हुआ है इन सबको किसने बुलाया क्यों बुलाया जांच को हर चीज की होनी चाहिए, खाली राहुल गांधी कहेंगे वही नहीं चलेगा और राहुल गांधी बार-बार अमित शाह जी का नाम लेते हैं इनके पास क्या सबूत है कि अमित शाह जी ने आदेश दिए किस आधार पर उनका यह नाम ले रहे हैं। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट होता है जो निर्णय लेता है। हर बार उग्रवादी अगर गोली मारने लगे तो क्या होम मिनिस्टर से पूछेंगे, राहुल गांधी बच्चों जैसी बातें करते हैं। बात वह करनी चाहिए जिसमें तथ्य हो.. अनिल विज राहुल गांधी के कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस कोठी में तुम्हारे जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री रहे, जिस कोठी में तुम्हारी दादी बतौर प्रधानमंत्री रही, जिस कोठी में तुम्हारे पिता राजीव गांधी बतौर प्रधानमंत्री रहे और आज तुम्हारी यह हालत हो गई कि उस गेट के बाहर तुम लेट रहे हो।

केसरिया रंग पवित्रता का रंग है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय टीम की जर्सी का रंग नीला से बदलकर केसरिया कर दिया गया है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि केसरिया रंग पवित्रता का रंग है। प्रकृति का पहला रंग जब दिन चढ़ता है सबसे पहले आसमान केसरिया होता है और केसरिया रंग में सूरज का जोश भी होता है तो नील से केसरिया रंग किया गया है उसको लेकर अनिल विज ने बधाई देते हुए कहा कि जो भी टीम अब भारतीय हॉकी टीम किसने देखी धराशाही कर देगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!