आंदोलनों में हमने खूब डंडे खाए, लेकिन सरकारें टस से मस नहीं हुई, मोदी जन भावनाएं समझते हैं : अनिल विज

Edited By Harman, Updated: 28 Jul, 2026 12:21 PM

we took plenty of lathi blows during agitations  said anil vij

आंदोलनों में हमने खूब डंडे खाए, लेकिन सरकारें टस से मस नहीं हुई,मोदी जन भावनाएं समझते हैं यह शब्द हैं हरियाणा के ऊर्जा,परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज के। उन्होंने बताया कि राम मंदिर आंदोलन में उनके सिर पर अनगिनत डंडे पड़े, जिसकी उन्हें सर्जरी करवानी...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : आंदोलनों में हमने खूब डंडे खाए, लेकिन सरकारें टस से मस नहीं हुई,मोदी जन भावनाएं समझते हैं यह शब्द हैं हरियाणा के ऊर्जा,परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज के। उन्होंने बताया कि राम मंदिर आंदोलन में उनके सिर पर अनगिनत डंडे पड़े, जिसकी उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी।

विज ने कहा कि एक चीज इस पूरे आंदोलन में उभरकर सामने आई है कि देश के प्रधानमंत्री जनता की भावनाओं को समझते हैं, जानते हैं और लोगों के दिलों के साथ जुड़े हुए हैं, हमने आज तक बहुत से आंदोलन देखे, खुद कई बार लाठियां भी खाई, कई बार आंदोलन में गोलियां चली, बड़े से बड़े आंदोलन देश में हुए, जिसमें अनेकों लोग मारे गए, लेकिन ऐसी आज तक कौन सी सरकारें दिखी जब लोगों की बात मानी गई हो। हमने खुद डंडे खाए लेकिन सरकारें टस से मस नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ हमारी सरकार डेमोक्रेटिक सरकार है। मोदी जी ने यह बता दिया है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से प्रजातांत्रिक सरकार है। मोदी जी 140 करोड़ लोगों के साथ दिल से जुड़े हुए प्रधानमंत्री हैं। विपक्षी दल इस समस्या को ओर अधिक बिगाड़ना चाहते थे, लेकिन हमारी सरकार ने बड़ी सूझबूझ के साथ बड़े अच्छे तरीके से इस मामले को संभाला है।

पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर हुए आंदोलन को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि विपक्ष पूरा दिन पेट्रोल का कनस्तर लेकर इधर-उधर घूमता रहता है, कहीं भी छोटी सी चिंगारी दिखते ही यह लोग  पेट्रोल डालकर आग भड़काने का काम विपक्ष करता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम आज केवल देश में आग लगाना है। इस मुद्दे पर सरकार पहले से ही गौर कर रही थी, पूरी तरह से गंभीर थी, जिस मुद्दे पर खुद प्रधानमंत्री रात के 12-12 बजे तक सोशल मीडिया पर आकर संदेश दे रहे थे, आज तक भी ऐसा कभी नहीं हुआ जब देश के प्रधानमंत्री इतने सीरियस नजर आए हों, पेपर लीक होते ही सरकार ने एसआईटी बनाकर गिरफ्तारियां की, हमारी सरकार सदा से चाहती है कि साफ-सुथरे एग्जाम हो, पेपर लीक ना हो, लेकिन अन्य राजनीतिक दल बच्चों के आंदोलन की आड़ में अपने खेल खेलना चाहते थे। जिसमें वह फेल हो गए। 

हमारी सरकार ने जो आज तक कहा वह करके दिखाया है : विज

पेपर लीक मामले पर संसद में बिल पेश होने के दौरान विपक्ष के हंगामे पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि राजनीतिक दल आग में घी डालने का काम वहां भी कर रहे थे, आज तक कौन सी पार्टी का ऐसा राज रहा जिसमें कभी पेपर लीक नहीं हुए हो। लेकिन देखना यह है कि उन सरकारों ने क्या कार्रवाईयां की। लेकिन हम पूरी तरह से सीरियस हैं, हमारी सरकार जो कहती है वह करती है। आज तक जो कहा वह करके दिखाया है।


वन नेशन- वन इलेक्शन देश और जनता के लिए बेहद फायदेमंद फैसला रहेगा : विज

वन नेशन - वन इलेक्शन के प्रश्न पर बोलते हुए विज ने कहा कि पूरा साल ही कहीं ना कहीं चुनाव चलते रहते हैं और मीडिया का ध्यान भी उन्हीं पर केंद्रित रहता है। जिसके चलते बहुत से मुद्दे जो लोगों के कल्याण से संबंधित होते हैं, वह पीछे रह जाते हैं। वह ध्यान में आने जरूरी है और सरकार का भी एक भारी भरकम खर्च इन चुनावों पर चलता रहता है। अगर वन नेशन वन इलेक्शन हो जाए तो खर्च काफी कम होगा और लोक कल्याण के कार्यों में ओर अधिक स्पीड आएगी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि अगर 2029 में यह बात सिरे चढ़ी और वन नेशन वन इलेक्शन लागू हुआ तो यह देश और देश की जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण और फायदे की बात रहेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!