आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से रेप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Jul, 2022 07:19 PM

teenager rapped by neighbor in gurgaon

एक युवती की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसकी नहाते वक्त वीडियो बना ली थी। इसके आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक युवती की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसकी नहाते वक्त वीडियो बना ली थी। इसके आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मथुरा निवासी 19 साल की युवती ने बताया कि वह सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पड़ोस में मथुरा निवासी येतेंद्र कुंडल उर्फ मूली रहता है। 28 जून को जब युवती अपने घर पर अकेली थी तो वह नहाने गई थी। इस दौरान मूली ने उसकी वीडियो बना ली। 2-3 दिन बाद उसे फोन करके कहा कि वह जैसा कहे वैसा ही करो अन्यथा उसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। इसके बाद मूली ने 9 जुलाई को युवती को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!