राहुल गांधी को सुधा यादव की नसीहत, कहा - बोलने से पहले अध्यन करें

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 20 Mar, 2023 08:08 PM

sudha yadav s advice to rahul gandhi said  study before speaking

पूर्व सांसद व भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधा यादव आज रेवाड़ी पहुंची, जहां महिला कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : पूर्व सांसद व भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधा यादव आज रेवाड़ी पहुंची, जहां महिला कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिये गए ब्यान पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सोच समझकर बोलना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गांधी को बोलने से पहले अध्ययन करना चाहिए।

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत में राकेश टिकैत द्वारा दिए गए बयान आंदोलन ही एक रास्ता वाले बयान पर उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किए हैं और संजीदा होकर वह किसानों की हर बात सुनते भी हैं। किसी भी समस्या का समाधान बैठकर बातचीत करके निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष या कोई और सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन बातचीत ही सभी बातों का समाधान है। उन्हें बातचीत करने के लिए मन बनाना चाहिए।

उन्होंने सरपंचों से कहा कि प्रदेश के विकास में उनकी सहभागिता जरूरी है। वह हमारी चुनी हुई सरकार है। उनके सहयोग के बगैर प्रदेश का विकास अधूरा है। सरपंचों की बातचीत मुख्यमंत्री के साथ चल रही है और सरपंचों को भी इस बात को संजीदा लेना चाहिए। उन्हें हर बार आंदोलन की ही दिखती है, लेकिन सरकार किसानों के लिए निरंतर काम कर रही है।

पंचकूला में सरपंचों पर लाठीचार्ज को लेकर उन्होंने कहा कि कई जगह शक्ति प्रदर्शन करने के लिए यह सब करना पड़ता है, लेकिन सरकार द्वारा सरपंचों का मानदेय बढ़ाया गया है और उन्हें शांति से सोचना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!