कनाडा में फीफा मुकाबले के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रजत गौतम ने लहराया तिरंगा, बोले- एक दिन भारत भी खेलेगा

Edited By Harman, Updated: 27 Jun, 2026 01:32 PM

rajat gautam hoisted the indian flag during a fifa match in canada

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रजत गौतम ने फीफा विश्व कप के दौरान कनाडा के वैंकूवर में आयोजित एक रोमांचक फुटबॉल मुकाबले का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। उन्होंने स्टेडियम में भारत का तिरंगा लहराकर देश का गौरव बढ़ाया और...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रजत गौतम ने फीफा विश्व कप के दौरान कनाडा के वैंकूवर में आयोजित एक रोमांचक फुटबॉल मुकाबले का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। उन्होंने स्टेडियम में भारत का तिरंगा लहराकर देश का गौरव बढ़ाया और भारतीय खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक संदेश भी दिया।

रजत गौतम ने बताया कि उन्होंने बेल्जियम और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया शानदार मुकाबला देखा, जिसमें बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को 5-1 के बड़े अंतर से पराजित किया। पूरे मैच के दौरान स्टेडियम में हजारों दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खेल, अनुशासन और तकनीक को करीब से देखना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।रजत गौतम ने कहा कि फीफा विश्व कप में भारत का तिरंगा लेकर पहुंचना उनके लिए गर्व का क्षण था। उन्होंने कहा, "मेरा सपना है कि भविष्य में भारत भी फीफा विश्व कप में खेले। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए खिलाड़ियों, खेल संस्थाओं, सरकार और पूरे देश को मिलकर मेहनत करनी होगी। यदि सही दिशा में लगातार प्रयास किए जाएं तो यह सपना अवश्य साकार होगा।" उन्होंने युवाओं से फुटबॉल जैसे खेलों को अपनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।

रजत गौतम ने बताया कि इस विशेष अवसर पर उनकी बहन और भांजा भी उनके साथ मौजूद थे। परिवार के साथ विश्व कप का रोमांच देखने और भारत का तिरंगा लहराने का अनुभव उनके जीवन की सबसे यादगार उपलब्धियों में शामिल रहेगा।
उन्होंने कहा कि भारत में भी फुटबॉल के प्रति तेजी से रुचि बढ़ रही है और यदि जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं तथा प्रशिक्षण मिले तो भारतीय फुटबॉल आने वाले वर्षों में विश्व स्तर पर नई पहचान बना सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!