पानीपत : Roadways Bus में सवार थी 36 सवारियां, अचानक बस का स्टेरिंग हुआ फेल, फिर...

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Nov, 2025 10:13 AM

steering of a moving haryana roadways bus fails

पानीपत टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां हरियाणा रोडवेज की चलती बस का स्टेरिंग फेल हो गया। बस में सवार 36 सवारियां थी जो रोहतक से चंडीगढ़ से चली थी।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां हरियाणा रोडवेज की चलती बस का स्टेरिंग फेल हो गया। बस में सवार 36 सवारियां थी जो रोहतक से चंडीगढ़ से चली थी। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। यहां ड्राइवर ने एलिवेटेड हाईवे से ब्रेक लगाते-लगाते डिवाइडर से टकराकर बस को रोका। बस रुकते-रुकते सर्विस रोड पर आ गई। ड्राइवर ने सभी सवारियों को पहले ही अलर्ट कर दिया कि घबराएं नहीं अचानक ब्रेक लगाने पड़ेंगे। बस में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित हैं, सभी को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया है।

जानकारी देते हुए बस के ड्राइवर सुरेंद्र ने बताया कि वह करीब 5:30 रोहतक से चंडीगढ़ के लिए बस लेकर चला था। पानीपत बस स्टैंड से सवारी बिठाने के बाद वह जब चंडीगढ़ की ओर रवाना हुआ तो टोल से करीब 1 किलोमीटर पहले उसे आभास हुआ कि स्टेरिंग फेल हो गया था। सुरेंद्र ने सवारियों को आगाह किया कि वह अचानक ब्रेक लगाएंगे, कृपया सभी संभाल कर बैठ जाएं। सुरेंद्र ने ब्रेक लेने के बाद धीरे-धीरे डिवाइडर के नजदीक बस को डिवाइडर से टकराकर रोक दिया। बस रेलिंग तोड़ती हुई सर्विस रोड पर आ गई और रुक गई। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!