कुरुक्षेत्र में एक दुकान से लाखों की स्टील की रेलिंग चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, मामला दर्ज
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 19 Feb, 2023 03:49 PM

शहर में पुराना बाईपास पर स्थित एक दुकान से चोर लाखों की स्टील की रेलिंग चोरी कर गए।
कुरुक्षेत्र: शहर में पुराना बाईपास पर स्थित एक दुकान से चोर लाखों की स्टील की रेलिंग चोरी कर गए। उनकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि शहर के बाईपास से लक्ष्मण चौक की ओर जाने वाली सड़क पर स्टील व रेलिंग बनाने वाली दुकान है,जहां आर्डर पर समान तैयार किए जाते है। इस दौरान किसी ग्राहक का रेलिंग तैयार करके दुकानदार बाहर रखा था। जिसे चोरों ने मौका देखकर रात के समय उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार मेजर सिंह सुबह दुकान पर पहुंचा तो चोरों का कारनामा देखकर दंग रह गया। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाला गया तो उसमें पूरी वारदात कैद हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखने वाली बात होगी कि चोरों की कब तक गिरफ्तारी होती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

Jind Jail में कैदी के सुसाइड का मामला: 2 DSP, 2 Doctor और 3 अन्य पर केस दर्ज, उल्टा लटकाकर पीटने का...

स्कूल के छात्र की खूनी करतूत: टीचर को फोन पर दी धमकी, फिर रास्ते में किया हमला... CCTV में कैद...

कबाड़ बीनने की आड़ में चोरी...अंबाला में दुकान में हाथ साफ करने वाली महिलाएं सलाखों के पीछे...CCTV...

कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या के प्रयास मामले में भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल...5...

कुरुक्षेत्र: आढ़ती पर जानलेवा हमला मामले में बड़ा खुलासा, पार्टनर ही निकला साजिशकर्ता; 3 गिरफ्तार

रेवाड़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार... छह वारदातों का...

यमुनानगर में सनसनीखेज वारदात, अमृतसर के सोने के व्यापारियों से हथियारों के बल पर लाखों की...

Faridabad में भरभराकर अचानक गिरी मकान के छज्जे की रेलिंग, महिला की गई जान...सदमे में पूरा परिवार

नूंह में एडवोकेट के घर देर रात चोरों ने बोला धावा, 20 लाख नकद और सोने-चांदी के गहने ले उड़े लुटेरे

नौकरी का झांसा देकर बैंक अधिकारी से 2.78 लाख रुपये की ठगी, FIR दर्ज