हिसार के बैंक से 28 लाख की चोरी, दीवार में सेंध लगाकर वारदात को दिया अंजाम

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Jan, 2026 05:23 PM

28 lakh stolen from a bank in hisar

हिसार के अग्रोहा स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में चोरी होने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बैंक की पीछे की दीवार काटकर रास्ता बनाया और स्ट्रॉन्ग रूम में रखी तिजोरी तक पहुंच गए।

हिसार : हिसार के अग्रोहा स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में चोरी होने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बैंक की पीछे की दीवार काटकर रास्ता बनाया और स्ट्रॉन्ग रूम में रखी तिजोरी तक पहुंच गए। इसके बाद कटर से तिजोरी को काटकर इसमें से 27 लाख 92 हजार रुपए निकाल लिए और बड़ी आसानी से बैंक से बाहर निकल गए।

बता दें कि शनिवार और रविवार को छुट्‌टी के बाद आज जब बैंक खुला तो कर्मचारियों पता चला कि बैंक में कोई घुसा है। इसके बाद बैंक मैनेजर को सूचना दी गई। मैनेजर ने आकर देखा तो पता चला चोरों ने दीवार काटकर अंदर घुसकर तिजोरी से कैश निकाला है। इसके बाद अग्रोहा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर अग्रोहा डीएसपी किशोरी लाल मौके पर पहुंचे और सिरसा की डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!