हरियाणा में 115 बकाएदारों की सम्पत्तियां की सील, निगम के निशाने पर 50 हजार बकाएदार

Edited By Isha, Updated: 24 Jan, 2026 04:14 PM

properties of 115 defaulters sealed in haryana

नगर निगम प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर 115 बकाएदारों की संपत्तियां सील की हैं। विभाग ने 1 लाख से ज्यादा संपत्ति कर वाले बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। नगर निगम प्रशासन की विभिन्न

फरीदाबाद : नगर निगम प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर 115 बकाएदारों की संपत्तियां सील की हैं। विभाग ने 1 लाख से ज्यादा संपत्ति कर वाले बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। नगर निगम प्रशासन की विभिन्न टीमों ने 15 से 22 जनवरी तक 115 सम्पत्तियों को सील किया है। निगम के निशाने पर 50 हजार बकाएदार हैं। इन पर एक लाख से ज्यादा का सम्पत्ति कर बकाया है।

इस बारे नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि इस अभियान दौरान सरकारी और निजी संपत्तियों पर बकाया कर की वसूली की जा रही है। निगम प्रशासन ने एक सप्ताह में 115 बकाएदारों की संपत्तियों को सील किया है। सीलिंग की कार्रवाई की वजह से कुछ बकाएदारों ने निगम के खजाने में 41 लाख रुपए भी जमा करवाए हैं। यह कर फरीदाबाद शहर के विकास पर लगाया जाता है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!