गणतंत्र दिवस के चलते बहादुरगढ़ पुलिस अलर्ट पर,  सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर

Edited By Isha, Updated: 25 Jan, 2026 01:48 PM

due to republic day bahadurgarh police are on high alert

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र बहादुरगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा सहित शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है।

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र बहादुरगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा सहित शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है।

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की गहन जांच की गई। यात्रियों के सामान को भी बारीकी से चेक किया जा रहा है।

PunjabKesari
सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों को संदिग्ध वस्तुओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न होने तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। वहीं पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!