Jhajjar: वकील के सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस का बड़ा खुलासा, पत्नी व साले ने इस वजह से की थी हत्या

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Mar, 2026 09:38 AM

3 accused including wife arrested in lawyer murder case

झज्जर शहर में वकील की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जांच पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के नेतृत्व में की जा रही है।

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर शहर में वकील की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जांच पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। 

मामले की जानकारी देते हुए थाना शहर झज्जर के प्रभारी निरीक्षक बलदेव ने बताया कि गांव सिलानी निवासी जगत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका छोटा बेटा देवराज सिंह पेशे से वकील था और झज्जर में माता गेट के पास रहकर वकालत करता था। शिकायत के अनुसार 4-5 मार्च 2026 की रात को देवराज की पत्नी का फोन आया कि कुलताना निवासी हिमांशु ने देवराज को किसी जरूरी काम के बहाने बुलाया था। जब देवराज वहां पहुंचा तो आरोपी हिमांशु ने अचानक तेजधार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर थाना शहर झज्जर में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हिमांशु निवासी कुलताना, जिला रोहतक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने देवराज को एक केस के बहाने बुलाया था और मौका मिलते ही चाकू से गले पर वार कर दिया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मृतक की जमीन बेचकर मिलने वाली रकम के लालच में इस वारदात की साजिश रची गई थी। पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए मृतक के साले आशीष निवासी गुभाना और मृतक की पत्नी स्वीटी को भी गिरफ्तार कर लिया। मृतक देवराज की पत्नी ने अपने भाई आशीष के साथ मिलकर जमीन के लालच में अपने ही पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी हिमांशु को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!