Jhajjar: खाकी की मेहनत लाई रंग, मां-बाप से बिछड़े 2 मासूमों को ढूंढ निकाला...परिजनों की आंखों में आए खुशी के आंसू

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Mar, 2026 01:19 PM

jhajjar police prompt action helped two lost children find safety

झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में बीती रात थाना शहर झज्जर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो छोटे बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़कर लापता हो गए हैं। बच्चों के माता-पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और झज्जर में...

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में बीती रात थाना शहर झज्जर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो छोटे बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़कर लापता हो गए हैं। बच्चों के माता-पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और झज्जर में कामकाज करते हैं। बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता और घबराहट का माहौल बन गया। यह सूचना मिलते ही थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तुरंत आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान शुरू किया।

पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर बच्चों की खोजबीन की और लगातार प्रयास जारी रखे। पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मेहनत रंग लाई और कुछ ही समय में दोनों मासूम बच्चों को सकुशल ढूंढ लिया गया। जब पुलिस टीम ने बच्चों को सुरक्षित उनके माता-पिता के हवाले किया तो माता-पिता की आंखों में राहत और खुशी के आंसू छलक पड़े। अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर उन्होंने झज्जर पुलिस का दिल से धन्यवाद किया और पुलिस की सराहना की। झज्जर पुलिस, पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में जहां अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। वहीं आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए भी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!