यमुनानगर में 'सफेद मौत' का तांडव: एक के बाद एक टकराए 12 वाहन, मची चीख-पुकार

Edited By Isha, Updated: 11 Mar, 2026 12:07 PM

twelve vehicles collide one after the other

हरियाणा के यमुनानगर में आज प्रकृति के अचानक बदले मिजाज ने हाईवे पर मौत का तांडव मचा दिया। सुबह जहाँ खिली हुई धूप और हल्की गर्मी के साथ लोगों की दिनचर्या शुरू हुई थी, वहीं अचानक आई घने कोहरे की चादर ने स

यमुनानगर(परवेज खान):  हरियाणा के यमुनानगर में आज प्रकृति के अचानक बदले मिजाज ने हाईवे पर मौत का तांडव मचा दिया। सुबह जहाँ खिली हुई धूप और हल्की गर्मी के साथ लोगों की दिनचर्या शुरू हुई थी, वहीं अचानक आई घने कोहरे की चादर ने सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार पर खूनी ब्रेक लगा दिया। विजिबिलिटी (दृश्यता) घटकर मात्र 50 मीटर रह गई, जिसके परिणामस्वरूप जाट चौक पर लगभग एक दर्जन गाड़ियाँ आपस में भिड़ गईं। इस भीषण श्रृंखला हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक ट्रक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

धूप के बीच अचानक 'सफेद अंधेरा'
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह मौसम बिल्कुल साफ था। वाहन अपनी निर्धारित गति से दौड़ रहे थे कि अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरा इतना गहरा था कि सामने खड़ा वाहन भी दिखाई देना बंद हो गया। इसी बीच जाट चौक के बीचों-बीच दो भारी भरकम ट्रकों और चार कारों की भीषण टक्कर हो गई। अभी लोग इस झटके से संभलते, उससे पहले ही कुछ दूरी पर एक तेज़ रफ्तार डिफेंडर कार ने दो अन्य कारों को अपनी चपेट में ले लिया।

राहत कार्य के बीच फिर भिड़ीं गाड़ियाँ
हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर जगाधरी पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस जब घायल लोगों को निकालने और घटनास्थल की जांच में जुटी थी, तभी कम विजिबिलिटी के कारण तीन और गाड़ियाँ आपस में टकरा गईं। अफरा-तफरी के माहौल के बीच पुलिस ने तुरंत दो गंभीर घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल, जगाधरी पहुँचाया।

पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। दुर्घटनाग्रस्त स्थल से काफी पीछे पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया गया, जो हाथ के इशारों और हिदायतों से आने वाले वाहनों की गति को नियंत्रित करते नजर आए। पुलिस की इस मुस्तैदी के कारण पीछे से आ रहे अन्य वाहन समय रहते रुक गए, जिससे एक बहुत बड़ी जनहानि टल गई।


ट्रक चालक की हालत नाजुक
इस हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं। मलबे से निकाले गए एक ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे डॉक्टरों ने आईसीयू में रखा है। कई अन्य कार सवारों को भी मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को साफ करा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!