हाथ पर लिखा है N, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत...शव की  नहीं हो सकी शिनाख्त

Edited By Isha, Updated: 25 Jan, 2026 05:52 PM

a young man died after being hit by a train

पानीपत रोहतक रेल लाइन पर शुक्रवार को रात दस बजे मुंडलाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके दाहिने हाथ पर एन शब्द लिखा है।

पानीपत: पानीपत रोहतक रेल लाइन पर शुक्रवार को रात दस बजे मुंडलाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके दाहिने हाथ पर एन शब्द लिखा है।
 

जीआरपी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर सोनीपत जिले के मुंडलाना रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली थी। टीम ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया। किसी ने भी शव की शिनाख्त नहीं की। युवक के दाहिने हाथ पर एन शब्द लिखा है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष नजर आती है। जीआरपी ने शव पीजीआई खानपुर रखवा दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!