पानीपत में पहचान की गलतफहमी ने ली युवक की जान, हमलावरों ने सरेआम किया कत्ल

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Mar, 2026 02:37 PM

youth murdered in panipat

पानीपत शहर में होली खेल रहे युवकों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाद कमेंट पास करने को लेकर शुरू हुआ था।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत शहर में होली खेल रहे युवकों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाद कमेंट पास करने को लेकर शुरू हुआ था। 

एक बार मामला शांत करा दिया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही कई युवक इकट्ठा होकर आए और फिर झगड़ा करने लगे। इसी बीच हमलावरों ने एक युवक को दूसरे गुट का समझकर घेर लिया। पहले उसकी पिटाई की गई, फिर ईंटों से वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ युवक को उठाकर एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के साथ सीआईए (CIA) यूनिट और साइबर टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!