तेल टैंकर की टक्कर से पलटी गाड़ी, युवक ने मौके पर तोड़ा दम...आरोपी ड्राइवर फरार

Edited By Isha, Updated: 04 Mar, 2026 06:57 PM

car overturned after colliding with an oil tanker

शहर के पेप्सी पुल के पास मंगलवार शाम एक हुए सड़क हादसे में विकास नगर के एक युवक की जान चली गई। एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए एक गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे गा

पानीपत: शहर के पेप्सी पुल के पास मंगलवार शाम एक हुए सड़क हादसे में विकास नगर के एक युवक की जान चली गई। एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए एक गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार बहादुर नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर फरार टैंकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, विकास नगर के बहादुर और गाड़ी ड्राइवर सुभाष चंद्र (निवासी वधावाराम कॉलोनी) मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपनी गाड़ी में सवार होकर घरौंडा से पानीपत आ रहे थे। मृतक का भाई सिकंदर भी अपनी मोटरसाइकिल पर उनके पीछे-पीछे आ रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी नेशनल हाईवे पर पेप्सी पुल के पास जियो पंप के सामने पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेल टैंकर के ड्राइवर ने बिना कोई संकेत दिए तेज गति और लापरवाही से गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान टैंकर ने बहादुर की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी सड़क पर पलट गई।

 मृतक के भाई सिकंदर की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात टैंकर ड्राइवर के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मृतक बहादुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!