मैं खुद नहीं मर रहा, मुझे मारा जा रहा है... लिखकर कालेज ट्रस्ट के अध्यक्ष ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Isha, Updated: 06 Mar, 2026 12:42 PM

college trust president hanged himself

सेक्टर 23 टीडीआइ निवासी और शाहबाद मारकंडा (कुरुक्षेत्र) स्थित एक चैरिटेबल ट्रस्ट कालेज के प्रेसिडेंट अश्वनी कक्कड़ की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी रीता कक्कड़ ने जेठ और उनके

पानीपतः सेक्टर 23 टीडीआइ निवासी और शाहबाद मारकंडा (कुरुक्षेत्र) स्थित एक चैरिटेबल ट्रस्ट कालेज के प्रेसिडेंट अश्वनी कक्कड़ की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी रीता कक्कड़ ने जेठ और उनके बेटों पर मानसिक प्रताड़‌ना और ट्रस्ट की संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए हैं। उन्हे आत्महत्या के कुछ दिन बाद अश्वनी कक्कड़ का सुसाइड नोट अलमारी की सफाई के दौरान मिला। जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया। सुसाइड नोट में अश्वनी ने लिखा है, मैं खुद नहीं मर रहा, मुझे मारा जा रहा है। मानसिक तनाव के

लगाकर आत्महत्या की थी। नोट में अश्वनी ने यह भी लिखा कि सात वर्षों से प्रदीप और अनिल कक्कड़ का परिवार उन्हें प्रताड़ि प्रताड़ित कर रहा था और ट्रस्ट की संपत्ति हड़पना चाहता था। चांदनी बाग थाना पुलिस ने रीता कक्कड़ को शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर प्रदीप कक्कड़, अनिल कक्कड़, आकाश कक्कड़ और शुभम कक्कड़ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शिकायत में रीता कक्कड़ ने बताया कि उनके ससुर अमीर चंद कक्कड़ ने 2006 में शाहबाद मारकंडा में चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर कालेज की स्थापना की थी। ससुर के निधन के बाद अश्वनी ट्रस्ट के प्रेसिडेंट बने, उनके बड़े भाई प्रदीप वाइस प्रेसिडेंट और अनिल कैशियर थे।

शिकायत के अनुसार वर्ष 2016 से प्रदीप और अनिल अश्वनी पर झूठे आरोप लगा उन्हें परेशान कर रहे थे और कालेज को बंद कर दिया था। मई-जून 2025 में अश्वनी अपनी पत्नी संग कालेज दोबारा शुरू करने की बात करने शाहबाद पहुंचे तो प्रदीप, अनिल और उनके बेटों आकाश व शुभम कक्कड़ ने कथित रूप से मारपीट की। उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!