शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Feb, 2026 03:28 PM

wedding celebrations turn to mourning as teenager dies tragically from electrocu

पानीपत के गांव उझा में गुरुवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसे में एक किशोर

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के गांव उझा में गुरुवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शादी समारोह में बारात के दौरान 14 वर्षीय किशोर बडे़ हादसे का शिकार हो गया जिसके चलते उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। परिजनों ने बिजली निगम की लापरवाही से बेटे की मौत होने का आरोप लगाया और शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी। 

मिली जानकारी के अनुसार उझा गांव निवासी शेरू ने बताया कि छोटा बेटा समीर 8वीं कक्षा में पढ़ता था। गांव में बारात आई थी। कुछ बाराती रुपए फेंक रहे थे। पैसे उठाते हुए वहां भगदड़ मच गई और उसका बेटा नाले में गिर गया। नाले में पड़ी बिजली की तार से बेटे को करंट लग गया। जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई।

PunjabKesari

परिजनों ने बिजली निगम की लापरवाही से बेटे की मौत होने का आरोप लगाया और शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में 3 महीने पहले बिजली विभाग में शिकायत विधि थी लेकिन विभाग द्वारा इन नंगी तारों को हटाया नहीं गया जिसकी वजह से हादसा हुआ। अगर बिजली विभाग समय रहते इनको हटाने का काम कर देता तो आज उनका बेटा जिंदा होता। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!