Haryana में जमीन में दबाई 4 किलो चांदी बरामद, पूरा मामला जान रह जाएंगे हैरान

Edited By Isha, Updated: 25 Jan, 2026 05:37 PM

four kilograms of silver were recovered from being buried underground in haryana

कैंट के चमेली पुल के निकट 18 दिसंबर 2025 को स्वर्णकार की दुकान से 40 लाख के आभूषण चोरी के मामले में अंबाला कैंट थाना पुलिस ने आरोपियों से चार किलो चांदी और बरामद कर ली है। सात दिन के रिमांड

अंबाला: कैंट के चमेली पुल के निकट 18 दिसंबर 2025 को स्वर्णकार की दुकान से 40 लाख के आभूषण चोरी के मामले में अंबाला कैंट थाना पुलिस ने आरोपियों से चार किलो चांदी और बरामद कर ली है।
सात दिन के रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों को यूपी के शाहजहांपुर व लुधियाना ले गई थी। आरोपियों ने चांदी को जंगल में ही जमीन में गड्ढा खोदकर दबा रखा था। पुलिस ने इससे पहले पकड़े गए पांच आरोपियों से 8 किलो चांदी, एक पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद किए थे।

पूछताछ में महिला की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी काबू करने के लिए दबिश दी जा रही है। कैंट के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि जमीन में दबी चार किलो चांदी बरामद कर ली है। जल्द अन्य आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा। आरोपियों ने बिहार में दी एक वारदात को भी कबूला है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर के इसापुर गांव निवासी मदन उर्फ भद्दा, फौसल्ली व मिलखिया गांव निवासी बिरजू, बाबू, सोनू चिड़िया के रूप में हुई थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!