भीषण हादसा: कुरुक्षेत्र NH-44 की ग्रिल तोड़ दुकानों में घुसा ट्रक, चालक गंभीर घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jan, 2026 03:27 PM

truck broke through the railing on nh 44 in kurukshetra and crashed into shops

कुरुक्षेत्र जिले में पिपली के समीप नेशनल हाईवे-44 की ग्रिल तोड़कर एक ट्रक दुकानों में घुस गया है। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय दुकान बंद थी। वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र जिले में पिपली के समीप नेशनल हाईवे-44 की ग्रिल तोड़कर एक ट्रक दुकानों में घुस गया है। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय दुकान बंद थी। वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस दुर्घटना में ट्रक और दो दुकान सहित एक कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और ट्रक चालक भी घायल हो गया है। 

PunjabKesari

दुकान मालिकों ने बताया कि बीती रात अचानक से एक ट्रक हाईवे से नीचे उतरकर दुकान के सामने खड़ी कार को टक्कर मारता हुआ सीधा दुकानों में घुस गया।गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय दुकान बंद थी। वरना कोई जानी नुकसान भी हो सकता था। उन्होंने कहा कि ट्रक और दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है और उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। इस दुर्घटना में ट्रक चालक भी घायल हो गया था। जिसको इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!