Sonipat: एसीबी ने रिश्वत लेते एसआई किया गिरफ्तार, पंजाब के व्यक्ति से मांगे 20 हजार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Jun, 2025 07:22 PM

sonipat crime acb arrested si while taking bribe

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने बारोटा चौकी में नियुक्त एसआई को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकयतकर्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसके पक्ष में गवाही देने के लिए रिश्वत देने का दबाव बना रहे थे।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने बारोटा चौकी में नियुक्त एसआई को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकयतकर्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसके पक्ष में गवाही देने के लिए रिश्वत देने का दबाव बना रहे थे। टीम आरोपी को अदालत में पेश करेगी।

जानकारी के अनुसार करनाल एसीबी को पंजाब के खन्नौरी मंडी निवासी सुरेंद्र ने शिकायत दी थी कि उनके खिलाफ कुंडली थाना की बारोटा चौकी में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अब वह मामले में जमानत पर आए हैं। मामले में बारोटा चौकी में नियुक्त एसआई नरेश कुमार जांच अधिकारी हैं। अब उनके खिलाफ दर्ज मामले में गवाही चल रही है। नरेश ने उनके पक्ष में गवाही देने का आश्वासन देने की बात कहकर उन पर 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। जिस पर उसने एसीबी करनाल को अवगत कराया। एसीबी करनाल के इंस्पेक्टर तेजपाल की टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार शाम को सुरेंद्र ने नरेश को गोहाना रोड पर रुपये देने के बुलाया। जब सुरेंद्र ने रिश्वत की राशि दी तो एसीबी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी। मामले में सभी साक्ष्य जुटाए जाएंगे। आरोपी को कल को अदालत में पेश किया जाएगा।

इस मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर तेजपाल एसीबी करनाल ने बताया कि हमें शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ कुंडली थाना सोनीपत में एक मुकदमा दर्ज था, जिसमें वहां पर तैनात सब इंस्पेक्टर नरेश उससे उसके पक्ष में गवाही देने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था आज हमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!