पूजा-पाठ करने गई देवरानी-जेठानी को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, एक की मौत...6 महीने पहले ही बनी थी मां

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 24 Jan, 2025 04:30 PM

sister in law s were blown away by speeding car gone to worship

पानीपत में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पूजा कर आ रही देवरानी-जेठानी को उड़ा दिया। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पूजा कर आ रही देवरानी-जेठानी को उड़ा दिया। जिसमें देवरानी की मौके पर मौत हो गई। वहीं जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी कार चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। 

घटना की जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि पानीपत के शाहपुर में सुबह करीब 9ः45 पर देवरानी अंजू व जेठानी माला खेत में जोत लगाकर वापिस आ रही थी। बुआना लाखू रोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी की मृतक अंजू करीब 50 मीटर दूर खेतों में जा गिरी। वहीं माला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। किसी तरह दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

PunjabKesari

अस्पताल में अंजू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं माला का इलाज चल रहा है जो कि गंभीर हालत में है। मृतका दो बच्चे हैं जिनमें बेटी तीन साल और बेटा 6 महीने का है। पुलिस ने अस्पताल पुहंचकर परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!