पत्नी को डराने के लिए चला दी गोलियां, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Jun, 2022 04:59 PM

shots fired to scare wife in gurgaon

झगड़े के बाद पत्नी को डराने के लिए गोलियां चलाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। महिला ने भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी) :  झगड़े के बाद पत्नी को डराने के लिए गोलियां चलाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। महिला ने भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


शोभा राघव ने बताया कि उसका पति मुनीष पाल राघव शराब पीने का आदी और भोंडसी गांव में रहता है। वह नशे में अक्सर गाली गलौज करता है इसलिए वह अपने बेटे और बहू के साथ सोहना में रहती है। 27 जून की रात को वह अपने बेटे प्रशांत व बहू दीप्ति के साथ अपने पति को खाना देने के लिए भोंडसी गई थी। आरोप है कि उन्हें देखते ही मुनीष गुस्से में आ गया और अपनी लाइसेंसी राइफल से तीन हवाई फायर कर दिए। इस पर वह घबरा गए।


उन्होंने भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस से मांग की कि उसका आर्म्स लाइसेंस रद्द किया जाए और उसके पास मौजूद राइफल को जब्त भी किया जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!