दर्दनाक हादसा: डंफर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत

Edited By vinod kumar, Updated: 06 Feb, 2020 06:56 PM

road accident in karnal

इंद्री करनाल रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में डंफर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंद्री(मैनपाल): इंद्री करनाल रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में डंफर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesari, haryana

जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार सविता निवासी जनेसरो इंद्री किसी कार्य के लिए आयी हुई थी। वह काम निपटाकर स्कूटी पर अपने गांव जा रही थी कि रास्ते में गांव नोरथा के पास पीछे से एक ओवरस्पीड डंफर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस ने डंफर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं जांच अधिकारी नरेश कुमार ने कहा की डंफर चालक अभी फरार है, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!