Rewari : पत्नी गर्भवती, मासूम बेटा बेहाल…सेना के जवान ने किया सुसाइड, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 May, 2026 04:44 PM

rewari wife pregnant innocent son in distress army soldier commits suicide fa

हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां भारतीय सेना के एक जवान ने

 रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां भारतीय सेना के एक जवान ने अपने घर के अंदर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवान की पहचान रेवाड़ी के गांव नेहरूगढ़ निवासी योगेश (28) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में राजस्थान के बाड़मेर स्थित सेना के ऑर्डिनेंस डिपो में टी-मेट के पद पर तैनात था और करीब 25 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। 

परिजनों ने बताया कि योगेश मंगलवार रात को सोने के लिए गया था। बुधवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिवार के सदस्यों को चिंता हुई। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, तो योगेश पंखे पर फंदे से लटकते हुए मिले। परिजन तुरंत उन्हें फंदे से नीचे उतारकर कोसली के सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नाहड़ चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। 

परिवार के लोगों ने बताया कि योगेश पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। हालांकि तनाव का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। योगेश की शादी साल 2024 में बैहरमपुर निवासी के साथ हुई थी। उनका करीब सवा साल का बेटा है, जबकि पत्नी गर्भवती हैं और मां का पहले ही निधन हो चुका है। कोसली थाना एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।  
 
  (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!