अवैध हथियार रखने वाले 106 आरोपी गिरफ्तार, 53 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 13 देशी कट्टे सहित 103 कारतूस बरामद

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 May, 2026 08:35 PM

police arrested 106 person for taking illegal weapon

अवैध हथियार रखने, तस्करी और सप्लाई करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने साल 2026 के पहले चार महीनों में बड़ी कार्रवाई की है। 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत 106 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनक खिलाफ 75 केस दर्ज...

गुड़गांव, (ब्यूरो): अवैध हथियार रखने, तस्करी और सप्लाई करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने साल 2026 के पहले चार महीनों में बड़ी कार्रवाई की है। 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत 106 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनक खिलाफ 75 केस दर्ज कर भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार अवैध हथियार रखने, तस्करी और सप्लाई करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने इस साल अप्रैल माह तक कुल 106 आरोपियों को गिरफ्तार कर 75 केस दर्ज किए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 53 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 13 देशी कट्टे, 103 जिंदा कारतूस और 8 बटनदार/कमानीदार चाकू बरामद किए हैं।

 

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि गुडग़ांव पुलिस अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए काम कर रही है। गुरुग्राम पुलिस अवैध हथियार रखने, बेचने, तस्करी और सप्लाई करने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!