क्लब में अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, तेज म्यूजिक बजाकर किया जा रहा था लोगों को परेशान, पुलिस ने की रेड

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 May, 2026 07:05 PM

police raid on two club and caught illegal liquor and music

क्लब में अवैध रूप से शराब परोसने व तेज आवाज मेंं म्यूजिक बजाकर लोगों को परेशान करने का मामला सामने आया है। एसीपी को जब इसकी सूचना मिली तो सेक्टर-65 थाना पुलिस के साथ मौके पर रेड कर अवैध शराब व म्यूजिक सिस्टम को जब्त किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो):  क्लब में अवैध रूप से शराब परोसने व तेज आवाज मेंं म्यूजिक बजाकर लोगों को परेशान करने का मामला सामने आया है। एसीपी को जब इसकी सूचना मिली तो सेक्टर-65 थाना पुलिस के साथ मौके पर रेड कर अवैध शराब व म्यूजिक सिस्टम को जब्त किया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 8 मई की रात को एसीपी बादशाहपुर यशवंत यादव के नेतृत्व में थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम व आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एलीट क्लब सैक्टर-66 में रेड की गई। रेड के दौरान क्लब में 25 बोतल बीयर व 4 बोतल अवैध शराब मिली जिसके संबंध में क्लब मैनेजर कोई लाइसेंस व परमिट उपलब्ध नहीं करवा सका। क्लब में अवैध शराब रखने पर क्लब मैनेजर के विरुद्ध थाना सेक्टर-65 में आबकारी अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

 

मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए क्लब संचालक को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान उदित बंसल (उम्र-30 वर्ष) निवासी उत्तम नगर,दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, टीम तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे Where Else बार सेक्टर-58 पहुंची। जहां पर बार में तेज आवाज (निर्धारित आवाज से ज्यादा) में डीजे बजता पाया गया। पूछताछ में बार मालिक द्वारा तेज आवाज बारे कोई वैध लाइसेंस/परमिशन प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके संबंध में पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त बार के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गई।  पुलिस टीम द्वारा मौके से 1 एमप्लीफायर (म्यूजिक ऑपरेट मशीन) व 2 साउंड स्पीकर बरामद किए गए है।  मामले में बार के मालिक अनुज निवासी गुरुग्राम के खिलाफ धारा 5/15 Environment Protection Act व धारा 152 BNSS के तहत कार्यवाही की गई।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!