बहादुरगढ़ में नहर किनारे खून से लथपथ शव मिलने का मामला, दोस्त ने ही की थी युवती की हत्या, फिर खुद ...

Edited By Manisha rana, Updated: 10 May, 2026 08:41 AM

bahadurgarh the girl was murdered by her friend

बहादुरगढ़ : सैक्टर-6 स्थित देवीलाल पार्क के साथ लगती नहर के किनारे हुई युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके दोस्त अभिषेक ने ही की थी।

बहादुरगढ़ : सैक्टर-6 स्थित देवीलाल पार्क के साथ लगती नहर के किनारे हुई युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके दोस्त अभिषेक ने ही की थी। आरोपी ने पहले युवती का गला रेतकर हत्या की और इसके बाद खुद की गर्दन व कलाई काट ली। शुक्रवार को देवीलाल पार्क के पास नहर किनारे एक युवती का शव मिला था जबकि उसके साथ एक युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में पड़ा मिला। दोनों की गर्दन तेजधार हथियार से कटी हुई थी। घायल युवक को तुरंत बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतका की पहचान बिहार निवासी हाल शक्ति नगर निवासी चांदनी उर्फ मधु के रूप में हुई जबकि घायल युवक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई।

शनिवार को पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। बेटी की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की मां बीना बार-बार यही सवाल कर रही थी कि जब मैं दोनों की शादी के लिए तैयार थी तो उसने मेरी बेटी को क्यों मार दिया ? परिजनों के अनुसार जनवरी माह में चांदनी और अभिषेक की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। चांदनी ने करीब 15 दिन बाद ही अपनी मां को अभिषेक के बारे में बता दिया था और उनसे मुलाकात भी करवाई थी। बीना ने बताया कि उन्हें डर था कि यदि वे इस रिश्ते का विरोध करेंगी तो दोनों कोई गलत कदम उठा सकते हैं। इसी कारण उन्होंने शादी के लिए सहमति दे दी थी।

युवक ने पता भी बताया गलत

बीना के मुताबिक अभिषेक ने शुरूआत में खुद को भिवानी का रहने वाला बताया था। बाद में जब उन्होंने रिश्ता आगे बढ़ाने के लिए उसका आधार कार्ड मंगवाया तो पता फतेहाबाद का निकला। इस बारे में पूछने पर अभिषेक ने बताया कि उसका गांव फतेहाबाद में है जबकि वह भिवानी में रहता है। परिजनों के अनुसार अभिषेक ने अपने पिता से भी बातचीत करवाई थी और उन्होंने भी इस रिश्ते पर सहमति जताई थी। परिवार के अनुसार 20 मई को वे अभिषेक के घर जाकर रिश्ते को आगे बढ़ाने वाले थे लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक वारदात हो गई। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। युवती के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!