सीएम फ्लाइंग की रेड, LPG सिलेंडर की कालाबाजारी करते दो पकड़े, 78 सिलेंडर बरामद

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Apr, 2026 05:48 PM

cm flying raid and caught 78 lpg cylender for black marketing

LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर एक बार फिर सीएम फ्लाइंग की टीम ने कड़ी कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर एक ऐसी गाड़ी पकड़ी है जिसमें अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर एक बार फिर सीएम फ्लाइंग की टीम ने कड़ी कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर एक ऐसी गाड़ी पकड़ी है जिसमें अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी। टीम ने गाड़ी से कुल 78 सिलेंडर बरामद किए हैं। वहीं, मौके से गाड़ी के ड्राइवर व उसके हेल्पर को भी काबू कर राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस के हवाले कर दिया। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

अधिकारियों के मुताबिक, सीएम फ्लाइंग को LPG गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम आज खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ गांव धनकोट पहुंच गई। यहां बीकानेर मिष्ठान भंडार के पास एक गैस सिलेंडर की गाड़ी खड़ी मिली। टीम ने गाड़ी के पास पहुंचकर दो लोगों को काबू किया जिनकी पहचान ड्राइवर आशिफ व हेल्पर सानू के रूप में हुई। जांच के दौरान पाया गया कि गाड़ी में वाउचर से अधिक सिलेंडर हैं जिनकी यह दोनों कालाबाजारी कर रहे थे। 

 

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पर गाडी में 41 कमर्शियल (19 किलो) भरे, 25 कमर्शियल (5 किलो) भरे व 12 डोमेस्टिक (14 किलो) भरे हुये गैस सिलेण्डर मिले। इन सिलेंडरों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने ड्राइवर व कंडक्टर को काबू कर इनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!